शरीर बनाने के टिप्स-How To Bodybuild at Home in Hindi,health and fitness,

महिला हो या पुरुष सुडौल शरीर किसी के भी सौन्दर्य को और अधिक बड़ा देता है। कई बार परफेक्ट फिगर न होना भी कान्फिडेन्स में कमी का कारण बन जाता है विशेषकर महिलाओं में । इसी कारण से कई बार उनमें हीन भावना विकसित हो जाती है।
सही योगासन और मुद्राओं के आदि नियमित अभ्यास से महिलाएं अपना पूर्ण सौंदर्य प्राप्त कर सकती हैं। यहां हम एक मुद्रा जिसे हस्तपाद मुद्रा कहते हैं की जानकारी दे रहे हैं। इस मुद्रा के नियमित प्रयोग से स्त्रियों का शारीरिक सौंदर्य पूर्ण विकसित हो जाता है। शरीर के अंगों में कसावट आ जाती है।

महत्वपूर्ण आहार

    • पनीर: इसमें बिल्‍कुल भी फैट नहीं होता और बहुत ही ज्‍यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिये यह बॉडी बिल्‍डिंग के लिये अच्‍छा होता है।
    • ब्रॉकली: इसमें विटामिन सी होता है जो कि शरीर में सेल्‍स को तुरंत खराब नहीं होने देती और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है।
    • मूंगफली: पीनट बटर या फिर मूंगफली खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसको खाने से बहुत देर तक भूंख नहीं लगती।
    • केला: इसे खाने से शरीर की प्रतिरक्षा बढती है और यह प्रोटीन बढाने में भी मददगार होता है।
    • पालक: अगर बॉडी बनाने वाले इसे नियमित खाएं तो उनकी बॉडी जल्‍दी बनेगी।
    • मिर्च: लाल या हरी मिर्च बॉडी बिल्‍डिंग के लिये अच्‍छे फूड माने जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने के लिये और अच्‍छे ब्‍लड सर्कुलेशन के लिये जाने जाते हैं।

      हस्तपाद मुद्रा बनाने का तरीका

      इस मुद्रा के अभ्यास के लिए किसी आरामदायक स्थान पर बैठ जाएं। अब दोनो हाथों की हथेलियों को पीछे की ओर से आपस में जोड़ लें। हाथों की सभी उंगलियां आपस में मिल जाती है इसे हस्तपात मुद्रा कहा जाता है।

      हस्तपाद मुद्रा के लाभ

      इस मुद्रा से सांस के रोग, गले के रोग जैसे- दर्द, सूजन या टॉन्सिल आदि में काफी आराम मिलता है। इसके नियमित अभ्यास से ये रोग आपसे दूर ही रहेंगे। हस्तपाद मुद्रा स्त्रियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। जिन स्त्रियों का शरीर ठीक से विकसित नहीं हुआ है या शरीर ढीला पड़ गया है उनके लिए यह मुद्रा बेहद लाभदायक है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्त्रियां सुंदर सुड़ौल और स्वस्थ हो जाती हैं। स्त्रियों का फिगर आकर्षक हो जाता है

      इस मुद्रा से क्यों बढ़ती है सुंदरता

      हस्तपाद मुद्रा से स्त्रियां की सुंदरता बढ़ती हैं क्योंकि हमारी कलाइयों के पीछे की मांसपेशियों का संबंध शरीर के कई अंगों से होता है। इस मुद्रा के माध्यम से वे मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है और शरीर के अंगों में कसावट लाती है।