ad

Showing posts with label Hair and Beauty Tips. Show all posts
Showing posts with label Hair and Beauty Tips. Show all posts

Monday, May 09, 2016

बालों की देखभाल, हेयर केयर,Hair Care Tips,



बालों के रखरखाव के लिए जरूरी है कि आप इस पर नियमित रूप से ध्यान दें। बालों को ज्यादा समय तक के लिए घना और चमकीला रखने के लिए शैंपू के साथ कंडीशनर भी लगाएं। इसके अलावा बालों में नियमित रूप से तेल लगाने से भी बाल मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। वहीं गर्म तेल से सिर की खाल का मसाज करने से भी बाल की जड़ें मजबूत होती है और इससे बालों का तेजी से विकास भी होता है। साथ ही मसाज से सिर की खाल में रक्त प्रवाह भी बढ़त है, जो बालों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है

इस लेख में हम अपने पाठकों को बालों के रख रखाव के बारे में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल में लाकर बालों को सुदृढ़, काले और चमकदार बनाया जा सकता है।

Hair Care Tips,Hair Treatment,hair products for curly hair,

  • त्रिफला चूर्ण (हरड़, बहेड़ा और आँवला एक समान मात्रा में पिसवा कर बनाया गया चूर्ण) हर रोज़ रात को सोते समय एक चम्मच गाय के दूध से लें। ये प्रयोग 4 महीने तक करें। अगर आप और जल्दी असर चाहते हैं तो रात को 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण एक गिलास पानी में डालकर रख दें और अगली सुबह चूर्ण को पानी में मसलकर इस पानी से सर की धुलाई करें। आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे अर्थात 4 महीने में ना सिर्फ बाल ही काले घने होंगे बल्कि संपूर्ण शरीर का काया कल्प हो जाएगा।
  • आँवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर इसके घोल से बालों की कंडिशनिंग भी करते रहें। चाहें तो आँवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएँ। आँवले का रस अगर बादाम के तेल में बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाया जाए तो बाल काले होने लगेंगे।
  • काली मिर्च के दानों को पानी में उबालकर उस पानी से बाल धोने के बाद गाढ़े शेष भाग को सिर में डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। लगातर लंबे समय तक इस प्रयोग को दोहराने से बालों में स्पष्ट असर दिखाई देने लग जाता है।
  • ब्लैक-टी या कॉफी:- सफेद हो चुके बालों को अगर ब्लैक-टी या कॉफी के अर्क से धोया जाए तो सफेद होते हुए बाल भी दोबारा से काले होने लगते हैं। ऐसा हर दो दिन के बाद एक बार जरूर करें। काली चाय को बनाने के लिए पैन में पानी डालें, उसमें 2 चम्‍मच चाय की पत्‍ती डाल कर खौलाएँ और जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे छानकर बालों में लगाएँ और कुछ समय के लिए यूँ ही छोड़ दें। ध्यान रखें इसे लगाने के बाद बालों में शैंपू न लगाएँ वरना असर खत्‍म हो जाएगा।
  • अपने भोजन में में कड़ी-पत्‍ता चटनी के रूप में अथवा अन्य किसी भी रूप में अवश्य शामिल करें। इसको खाने से बालों का सफेद होना रुक जाएगा। दक्षिण भारतीय महिलाएँ कढ़ी-पत्ते का प्रयोग खूब करती हैं और उनके बाल असमय सफ़ेद नहीं होते हैं। नहाने से पहले कढ़ी-पत्तों को नहाने के पानी में छोड़ दें और एक घंटे के बाद उस पानी से सिर धो लें। या फिर आँवले की तरह कढ़ी-पत्तों को भी बारीक काटकर और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएँ। नारियल तेल को कढ़ी-पत्‍ता और आँवला के साथ गरम करें। इस तेल को लगातार लगाने से बाल मजबूत होगें और उनका रंग गहरा काला हो जाएगा।
  • बालों में एलोवेरा-जेल लगाने से भी बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नींबू का रस बनाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएँ।
  • हिना (मेंहदी) और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएँ। इस प्रयोग को हफ्ते में सिर्फ एक बार करने से ही बाल काले होने लगते हैं। हिना एक ऐसा आयुर्वेदिक उत्पाद है जिसमें बालों की जड़ों को मजबूत बनाने व उनके विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी तत्व मौजूद होते हैं। अगर ज्यादा नहीं तो इसे दो हफ्तों में कम से कम एक बार अवश्य लगाना चाहिए।
  • रीठा :- एक समय था जब महिलाएँ अपने बाल धोने के लिए रीठा इस्तेमाल किया करती थीं। उस समय शैम्पू और कंडीशनर आदि नहीं हुआ करते थे लेकिन फिर भी, उस समय में भी महिलाओं के बाल लंबे और घने होते थे। और यह सब इस आयुर्वेदिक उत्पाद के इस्तेमाल से संभव होता था।
  • शिकाकाई :- शिकाकाई पाऊडर किसी भी आर्गेनिक स्टोर से लिया जा सकता है। बस इसे पानी में मिलाकर पूरे बालों में लगाएँ और स्वस्थ व लंबे बाल पाएँ।
  • जटमाँसी :- जटमाँसी आमतौर पर पायी जाने वाली एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जोकि बालों के विकास में काफी मददगार होती है। यह खून में से अशुद्धियों को दूर करती है तथा बालों की कई तरह से बढ़ने में मदद करती है। इसे दिन में सिर्फ एक बार दवा के रूप में (लेकिन 6mg से ज्यादा ना हो) सेवन करके या फिर बालों पर सीधे लगाकर लाभ लिया जा सकता है।
  • नहाने से कुछ देर पहले अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगायें। इससे आपके सफेद बाल निश्चित रूप से काले होने शुरू हो जाएँगे, बालों में चमक आएगी और साथ ही बालों का गिरना भी रुक जाएगा।
  • भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान मानी जाती हैं। इनका पेस्ट बनाकर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाएँ। फिर बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें

Friday, April 15, 2016

सफेद बाल रोकने के उपाय,How to Stop White hair in Hindi,

हांलाकि बालों का सफेद होना आज कल आम सी बात हो गई है इसलिये इसके लिये घबराना बिल्‍कुल नहीं चाहिये। कुछ व्यक्तियों के समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो जाते हैं. जिसके कारण उन्हें कई स्थानों में अपने ही उम्र के लोगों के साथ या दोस्तों के साथ खड़े होने में श्रम महसूस होती हैं. दाढ़ी या मूंछ के बालों का रंग जल्द सफ़ेद हो जाने के पीछे भी बहुत से कारण हैं.

दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद होने के कारण -Causes of White Beard And Mustache

  • यदि किसी व्यक्ति की उम्र 25 या 27 वर्ष हैं और उसकी दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो गये हैं तो इसका प्रमुख कारण उस व्यक्ति का अधिक मानसिक तनाव लेना, हर समय चिंताओं से घिरे रहना, हर चीज के बारे में गहराई से सोचना हो सकता हैं.
  • कुछ लोगों के दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद पैतृक प्रभाव के कारण भी हो सकते हैं.
  • जो व्यक्ति अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं उन व्यक्तियों की दाढ़ी और मूंछ के बाल नशीले पदार्थ का सेवन करने की वजह से सफेद हो जाते हैं.
  • यदि आप अपने दैनिक आहार में अधिक गर्मी उत्पन्न करने वाले पदार्थों का सेवन करते हैं.तो भी आपकी दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो सकते हैं.

 सफेद बाल रोकने के उपाय,How to Stop White hair in Hindi,

  • आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
  • नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
  • चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे।
  • बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।
  • दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
  • 250 ग्राम अमरबेल को लगभग 3 लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें। सुबह इससे बालों को धोयें। इससे बाल लंबे होते हैं।
  • 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जाते हैं।
  • नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगा लें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
  • लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
  • सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
  • 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
  • शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
  • ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब उपलब्ध न हो तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून गिरना भी बन्द हो जाता है।
  • कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम, कपूर तथा रीठे के फल की गिरी 40-40 ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम और आंवले 200 ग्राम की मात्रा में लेकर सभी का चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण के 50 ग्राम चूर्ण में पानी मिलाकर लुग्दी(लेप) बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इसके पश्चात् बालों को गरम पानी से खूब साफ कर लें। इससे सिर के अन्दर की जूं-लींकें मर जाती हैं और बाल मुलायम हो जाते हैं
  • बालों को छोटा करके उस स्थान पर जहां पर बाल न हों भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकलते हैं जिनके बाल टूटते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
  • एक छोटी कटोरी मेहँदी पावडर लें, इसमें दो बड़े चम्मच चाय का पानी, दो चम्मच आँवला पावडर, शिकाकाई व रीठा पावडर, एक चम्मच नीबू का रस, दो चम्मच दही, एक अंडा (जो अंडा न लेना चाहें वे न लें), आधा चम्मच नारियल तेल व थोड़ा-सा कत्था। यह सामग्री लोहे की कड़ाही में रात को भिगो दें। सुबह हाथों में दस्ताने पहनकर बालों में लगाएँ, त्वचा को बचाएँ, ताकि रंग न लगने पाए। दो घंटे बाद धो लें। यह आयुर्वेदिक खिजाब है, इससे बाल काले होंगे, लेकिन इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।
  • सफेद बालों को कभी भी उखाड़ें नहीं, ऐसा करने से ये ज्यादा संख्या में बढ़ते हैं। सफेद बाल निकालना हों तो कैंची से काट दें या उन्हें काला करने वाला उपाय अपनाएँ।
  • त्रिफला, नील, लोहे का बुरादा- तीनों 1-1 चम्मच लेकर भृंगराज पौधे के रस में डालकर रात को लोहे की कड़ाही में रख दें। प्रातः इसे बालों में लगाकर, सूख जाने के बाद धो डालें।

Friday, March 04, 2016

एलोवीरा के आयुर्वेदिक फायदे -Health Benefits of Aloe Vera in Hindi,

एलोवीरा के आयुर्वेदिक फायदे -Benefits Aloe Bera in Hindi


एलोवीरा को ग्वारपाठा भी कहा जाता है। साधारण सा दिखने वाला पौधा आपको कितना फायदा पहुंचा सकता है शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। आयुर्वेद में एलोवीरा के एैसे गुणों का वर्णनन किया गया है जो अस्थमा, खांसी, गैस की समस्या, पथरी, सासों की समस्या जैसी कई बीमारीयों को ठीक कर सकता है।

इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि एलोवीरा का सेवन किस तरह से किया जाए और कितनी मात्रा में। वैदिकवाटिका आपके लिए लाया है प्राचीन आयुर्वेद में छिपे एलोवीरा के अनोखे प्रयोग जो आपको बनाएंगे कई बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ। एलोवीरा का पौधा कांटेदार होता है। जिसके किनारे पतले होते हैं।

एलोवेरा के फायदे

  • पीलिया रोग से ग्रसित रोगी के लिए एलोवीरा एक रामबाण औषधि है। 15 ग्राम एलोवेरा का रस सुबह शाम पीयें। आपको इस रोग में फायदा मिलेगा। मूत्र संबंधी रोग हो या गुर्दों की समस्या हो तो एलोवेरा आपको फायदा पहुंचाता है। एलोवेरा का गूदा या रस का सेवन करें।
  • एलोवेरा का गूदा चेहरे पर लगाने से चेहरा सुंदर और चमकदार बन जाता है। पुरूष हो चाहे स्त्री दोनों को एलोवेरा का पेस्ट चेहरे पर लगाना चाहिए। यह पूर्णरूप से प्राकृतिक क्रिम है। यदि सिर में दर्द हो तो आप हल्दी में 10 ग्राम एलोवेरा मिलाकर सिर पर इसका लेप लगाएं एैसा करने से सिर दर्द में राहत मिलती है। और ताजगी का अहसास होता है।
  • एलोवेरा मोटापा कम करने में फायदा करता है। 10 ग्राम एलोवेरा के रस में मेथी के ताजे पत्तों को पीसकर उसे मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें या 20 ग्राम एलोवेरा के रस में 4 ग्राम गिलोय का चूर्ण मिलाकर 1 महिने तक सेवन करने से मोटापे से राहत मिलती है।
  • यह एक तरह का प्राकृतिक कंडीशनर है। एलोवेरा को बालों पर 20 मिनट तक उंगलियों के जरिए बालों पर लगाते रहें। और थोड़ी देर में पानी से बालों को धों लें। यह बालों को सुदंर, घना और आकर्षक बनाता है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में आप एलोवेरा का गूदा कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर मलें। यह झुर्रियों को खत्म करके चेहरे कांतिमान बनाता है।
  • डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो 10 ग्राम एलोवेरा के रस में 10 ग्राम करेले का रस मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से डायबिटीज से मुक्ति मिलती है। 20 ग्राम आंवले के रस में 10 ग्राम एलोवेरा के गूदे को मिलाकर प्रतिदिन सुबह सेवन करें। यह शूगर की बीमारी को दूर करेगा।
  • आग से शरीर का कोई अंग जल या झुलस गया हो तो आप एलोवेरा का गूदा उस जगह पर लगाएं आपको जलन से राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी ठीक होगा।
  • सर्दी, जुकाम या खांसी होने पर शहद में 5 ग्राम एलोवेरा के ताजे रस में मिलाकर सेवन करें आपको फायदा होगा। शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो एलोवेरा के गूदे का सेवन जरूर करें ।
  • बवासीर में यदि खून ज्यादा बहता हो तो एलोवेरा के पत्तों का सेवन 25-25 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम करते रहें। बवासीर के मस्से खत्म करने के लिए एलोवेरा के गूदे में नीम की पत्तियों को जलाकर उसका राख मिला लें और इस पेस्ट को मलद्वार पर बांध लें।
  • खुजली, मुंहासों और फुंसी होने पर डेली 10 से 15 ग्राम एलोवेरा का रस पीना चाहिए यह खून को शु़द्ध करता है और चेहरे से मुंहासों को भी हटा देता है। दाद होने पर 10 ग्राम अनार के रस में 10 ग्राम एलोवेरा रस मिलाकर

Monday, February 29, 2016

कील मुहासे का उपचार,Home Treatment for Pimples and Acne in Hindi,

कील मुहासे का उपचार -,Home Treatment for Pimples and Acne in Hindi,

सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत किसे नहीं होती। लेकिन चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैडहेड्स की समस्या खूबसूरती में दाग लगा ही देती है। ये जल्दी दूर भी नहीं होते। परेशानी तब बढ़ जाती है जब उसी वक्त किसी शादी या पार्टी का इन्विटेशन भी मिल जाए। कुछ घरेलू और आसान टिप्स अपनाकर कुछ ही समय में पिंपल्स की समस्या से निजात मिल सकता हैं, साथ ही, ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

1. लौंग-Cloves

लौंग का इस्तेमाल दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। जानकर हैरानी होगी कि ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की समस्या से राहत पाने में भी लौंग बहुत ही गुणकारी है। इसका पाउडर या पेस्ट बनाकर या इसका तेल पिंपल वाली जगह पर लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कप पानी में लौंग को उबाल लें। पानी के ठंडा होने पर उसे मैश करें और इसे पिंपल वाली जगह पर लगाएं। आधा घंटा लगा रहने दें। जब सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। पिंपल और ब्लैकहेड्स दोनों ही समस्या इससे दूर होती है।

2. शहद का उपयोग-Use of Honey

शहद खाने से लेकर मोटापा कम होता है, यह बात लगभग सभी लोग जानते होंगे। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात से इत्तेफाक रखते होंगे कि शहद चेहरे के पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर करता है। पिंपल वाले एरिया पर शहद लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। लगभग 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। चाहें तो इसे ठंडे दूध से भी धो सकते हैं।
ब्लैकहेड्स की ज्यादा प्रॉब्लम होने पर शहद और दही की समान मात्रा मिलाकर चेहरे पर इसे सूखने तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी या दूध से धोएं। सिर्फ इस समस्या से छुटकारा ही नहीं मिलेगा, बल्कि स्किन पहले की अपेक्षा ज्यादा ग्लोइंग नजर आएगी।

3. केले का छिलका-Banana peel

केले का पैक न केवल स्किन को सॉफ्ट करता है, बल्कि त्वचा को अंदरूनी पोषण भी देता है। इसका छिलका भी काफी फायदेमंद है। यह ब्लैकहेड्स से लेकर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है। केले को मसल कर उसे ऐसे ही या शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से पोर्स खुल जाते हैं। इससे भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। दही के साथ भी मिलाकर लगाने से काफी फायदा मिलता है। पानी से धोने के बाद चेहरे पर बर्फ से मसाज करें और फर्क देखें

4. नींबू का रस-Lemon Juice

नींबू का रस पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने का सबसे बेहतर उपाय है। किसी भी सिट्रिस फ्रूट को चेहरे पर लगाने से उसमें मौजूद एल्कली एक खास प्रभाव डालता है। यह पिंपल्स की समस्या को दूर करने के साथ ही उसकी चमक को भी बढ़ाता है। ब्लैकहेड्स दूर होने से चेहरे के पोर्स खुलते हैं और उसमें ऑक्सीजन का भरपूर प्रवाह होता है। लेकिन नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाना जलन पैदा कर सकता है। इसलिए इसे पानी या शहद के साथ मिलाकर लगाएं। नींबू एक नेचुरल ब्लीच एजेंट माना जाता है। इसलिए इसे बहुत ज्यादा समय तक केवल एक ही एरिया में नहीं लगाए रखना चाहिए। नींबू के रस में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा और दूध मिलाकर लगाने से ब्लैकहेड्स की समस्या आसानी से दूर हो जाती है।

5. टमाटर-Tomato

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। टमाटर में भी नींबू जैसे ही कई सारे तत्व मौजूद होते हैं जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इनमें डीटैनिंग एजेंट भी पाया जाता है जो त्वचा को साफ करने के साथ ही उसे ग्लोइंग भी बनाए रखता है। टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। टमाटर को चेहरे पर इस प्रकार से लगाएं कि उसका रस अच्छी तरह से त्वचा के अंदर तक पहुंचे। आधे घंटे तक लगे रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे बहुत जल्दी फायदा हो जाता है।

6. चंदन पाउडर-Sandalwood powder

पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या को चंदन के पाउडर से भी दूर किया जा सकता है। बेसन में थोड़ा-सा दही, चंदन पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। इसे पिंपल वाले एरिया पर लगाएं। नींबू रस की ज्यादा मात्रा चेहरे पर जलन पैदा कर सकती है। ऐसा होने पर दही की मात्रा बढ़ा सकते हैं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि महज दो से तीन बार में ही पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी।

7. भाप लें-Steam Len

चेहरे पर गर्म पानी की भाप पिंपल जैसी समस्या को कोसों दूर रखती है। फेशियल के बाद स्टीम लेना चेहरे को अंदरूनी पोषण देता है। साथ ही, ये डेड स्किन की भी समस्या दूर करता है। चेहरे के पोर्स को खोलने में भाप लेना बहुत ही कारगर है। भाप लेकर स्किन को कॉटन की सहायता से साफ करना फायदेमंद रहेगा। डायरेक्ट हाथ से साफ करना पिंपल की समस्या को और बढ़ाता है।
  • मुहांसो से छुटाकारा पाने के लिए इंहे कभी भी ना फोड़े वरना इसका सीरम निकल कर पूरे चेहरे पर मुहांसे फैला देगा। मुहासों को तौलिए से ना रगड़े, ऐसे करने से आपके पूरे चेहरे पर मुहासे फैल सकते हैं। बेहतर होगा कि इसको अपने आप ही खत्‍म होने दें
  • चेहरे पर गुलाब जल लगा कर छोड़ दें इससे आपकी स्‍किन के पोर्स खुल जाएगें और चेहरा तरोताजा हो जाएगा। इसको चंदन पाऊडर के साथ मिक्‍स कर के भी पिंपल पर लगाया जा सकता है।
  • नींबू का रस पिंपल भगाने में सबसे कारगर उपाय है। इसके रस से अपने चेहरे की 10-15 मिनट तक मालिश करने से राहत मिलेगी। हां, अगर इसके प्रयोग से आपकी स्‍किन में जलन महसूस हो रही हो तो इसको डाइरेक्‍त ना इस्‍तमाल करें। तब इसको पानी या चंदन पाऊडर में मिला कर लगाएं।

Saturday, February 20, 2016

अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय,Best Hair Temoval ,Natural Hair Removal,


शरीर के खुले हिस्सों हाथ चेहरे आदि पर अनचाहे बाल कुछ लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या है महिलाए इसे लेकर काफी परेसान रहती है इसके अलावा हेयर रीमूवल क्रीम और लेजर थेरेपी भी दो ऐसे उपाय है, जो महिलाएं अपनाती हैं. पर इन सभी प्रक्रियाओं में दर्द भी झेलना पड़ता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप नेचुरल तरीके से इन बालों को दूर करें.नेचुरल तरीका अपनाने के दो फायदे हैं. एक तो आपको किसी भी प्रकार के संक्रमण का डर नहीं रह जाता और दूसरा ये की इन उपायों में दर्द न के बराबर होता है.

  • एक चम्मच हल्दी पाउडर, चना दाल पाउडर दोनों को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। सुखने के बाद रगड़ कर निकाल लें। नियमित रूप से यह काम करने से धीरे-धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाते हैं।
  • प्यूमिक स्टोन का उपयोग करें-यह (एक तरह का पत्थर जो बाजार में आसानी से मिल जाता है) प्यूमिक स्टोन नहाने से पहले अनचाहे बालों पर रगड़ें। धीरे- धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।
  • शहद और नींबू का मिश्रण उपयोग करें-शहद, नींबू और चीनी का मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को गर्म करके हाथ व पैरों पर लगाएं। कॉटन की पट्टियों को इस मिश्रण पर चिपका कर निकालें। अनचाहे बाल हट जाएंगे। इस तरह भी लगा सकते हैं- चीनी और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस मिश्रण को लगाकर धीरे-धीरे हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन में मसाज करें। पंद्रह मिनट लगाकर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाएं। अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।
  • बेसन और दही लगाएं-बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें, उसके बाद चेहरा धो लें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे- धीरे खत्म हो जाएंगे।
  • आयुर्वेदिक तरीका- इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार बालों को जड़ से निकाल लें। उसके बाद तनाका पाउडर में थोड़ा कुसुमा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा हल्दी पाउडर भी डाल लें। जहां भी अनचाहे बाल हों वहां पेस्ट लगाकर सुखने दें। फिर थोड़ा कुसुमा तेल लगा लें। यह उपाय रात को करें। रातभर इस पेस्ट को लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें। धीरे-धीरे बाल खत्म हो जाएंगे। (यहां बताई गई दोनों ही चीजें यानी कुसुमा तेल और तनाका पाउडर किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी)
  • ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं-जिससे चेहरे के अनचाहे बाल भी कम होते हैं, त्वचा का ग्लो भी बरकरार रहता है और जेब भी ढीली नहीं होती है। हल्दी दक्षिण भारत के कई हिस्सों में महिलाएं चेहरे पर हल्दी का लेप लगाती हैं। इससे चेहरे पर बाल नहीं होते और त्वचा की रंगत निखरती है। साथ ही, यह बेहतरीन एंटीसेप्टिक भी है। रोज पांच से दस मिनट हल्दी का लेप लगाएं।
  • बेसन-बेसन को अगर फेसपैक की तरह चेहरे पर रोज लगाएंगे तो भी त्वचा चिकनी रहेगी और बाल कम होंगे। बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर लगाएं और पैक सूखने पर गर्म पानी से साफ करें।
  • शुगर वैक्स-अगर चेहरे पर बाल अधिक हो रहे हों तो घर पर ही इसकी वैक्सिंग करें, वो भी प्राकृतिक वैक्स से। शक्कर को पिघलाकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और वैक्स की तरह साफ करें।
  • अंडे का मास्क-अंडे का मास्क को भी आप वैक्स की तरा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फेंटकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें और फिर इसे गीले कपड़े से साफ करें।

बाल हटाने के देशी उपाय,best hair removal,अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय,

    • हल्दी पाऊडर को गुनगुने नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ-
    • पैरों पर लगाएँ इससे त्वचा के अनचाहे बाल धीरे-धीरे हट जाते हैं और त्वचा मुलायम भी रहती है।
    • थूहर का दूध ,लगाने से त्वचा पर अवाँछनीय बाल दुबारा नहीं उगते हैं।
    • कुसुम्बा के तेल की मालिश से अनचाहे बाल थोड़ी देर में ही उड़ जाते हैं।
    • 1 भाग मोम तथा ५ भाग तिल के तेल को कढ़ाई में पिघला कर मक्खन की तरह बना लें। अब इसको सहता-सहता त्वचा पर लगाएँ और 1 घंटे के बाद धोकर साफ़ कर लें। इससे अनचाहे बालों को हटाने में फायदा होता है
    • 1ग्राम अजवाईन एवं 1/2 ग्राम अफीम को सिरके में घोटकर त्वचा पर लेप करने से अनचाहे बालों को हटाने में फायदा होता है।
    • 50 ग्राम शंख भस्म को 10 ग्राम हरताल तेल में मिलाकर लेप करने से अनचाहे बालों को हटाने में
    • फायदा होता है।
    • बेसन को हल्‍दी के साथ मिलाइए , उसमें सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्‍ट बनाइए। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो बार लगाइये। ऐसा करने से चेहरा चमचमाने लगेगा।
    • 2. हल्‍दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइए। इसमें कुछ बूंदे नींबू और दूध की मिला सकती हैं। 5 मिनट के लिए मसाज कीजिए। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा।
    • 3. नींबू और शहद के पेस्‍ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइए और ठंडे पानी से धो लीजिए।
    • 4. चीनी डेड स्‍किन को हटाती है और चेहरे के बालों को जड़ से निकाल देती है। अपने चेहरे को पानी से गीला कीजिए उस पर चीनी लगा कर रगडिए। ऐसा हफ्ते में 2 बार जरुर कीजिए।
    • 5. एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग ले कर चीनी और कार्न फ्लोर के साथ मिला दीजिए। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 15 मिनट मसाज करने के बाद 5 मिनट छोड़ दीजिए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
    • 6. बेसन को हल्‍दी और दही के साथ मिलाए और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइए। इसे बाद में दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। एएसा हफ्ते में 2 बार कर

      Friday, February 05, 2016

      सुंदर दिखने के आसान उपाय-Beauty Tips for Glowing Skin

      सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर का रुख करें। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि आप इसका खास खयाल रखें। जानिए कुछ आसान उपाय जिनसे आपकी खूबसूरती बरकरार रहेगी। झुर्रियों करें दूर एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती है।चमक रखे बरकरारएक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।

      Beauty Tips for Glowing Skin,

      • सूखी हल्दी की गांठ को नींबू के रस में मिलाकर लगाने से भी दाग-धब्बे तेजी से मिटने लगते हैं। सूखी त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए दूध में चंदन की लकड़ी घिसकर लगाएं।
      • तैलीय त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए चंदन का बूरा गुलाब जल में मिलाकर लगाएं। यह प्रयोग हर मौसम में लाभकारी है। चोट के निशान पर लाल चंदन रोज पानी में घिस कर लगाएं 20 दिन में फायदा नजर आने लगेगा।
      • टमाटर में नींबू की दस-बारह बूंदे मिलाएं इस मिश्रण को चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। अक्सर पेट की खराबी से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं अत: दिन में कम से कम तीन बार नींबू पानी पिएं, कुछ ही हफ्तों में चेहरा चमकने लगेगा।
      • गुलाब जल को आइस ट्रे में जमाकर क्यूब्स को आंखों के इर्द-गिर्द घुमाने से आँखें तरोताजा तो होती हैं, उसकी जलन भी कम हो जाती है।
      • इसी तरह खीरे के रस का प्रयोग भी आँखों के लिए किया जा सकता है। साथ ही झुलसी त्वचा के लिए भी यह कारगर उपाय होगा।
      • एक चुटकी कपूर को शहद में मिलाकर चेहरा धोएं, चेहरा खिल जाएगा। साथ ही साबुन से चेहरा धोने के बाद गीले चेहरे पर चीनी और नमक लगाकर थोड़ी देर रखें और फिर उसे धो लें। यह चेहरे के लिए अच्छा स्क्रबर होगा।
      • यदि आप स्थाई तौर पर अपने चेहरे को बेदाग व खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन आसान टिप्सों को आजमाइएँ - 
      • चेहरे पर हर रोज चंदन पावडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाएँ। रोजाना यह लेप चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे की रंगत निखरती है। 
      • ऐलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर मलने से धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। 
      • हर रोज त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम पड़ने के साथ-साथ त्वचा का रूखापन भी दूर होता हैं। 
      • आप चाहे तो मौसमी फलों जैसे केला, संतरा, पपीता, आम आदि का गूदा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। फलों के पैक को लगाने से भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं।

        Beauty Tips for Glowing Skin,

      bk