Friday, May 19, 2017

भूख लगने के उपाय-Home Remedies for Hunger to increase In Hindi,

 

आज की इस भागदौड़ और व्यस्त जीवन के कारण मनुष्य अपने खानपान और स्वास्थ का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाता  है , जिसकी वजह से उसके जीवन में अनेक रोग बिन बुलाए आने लगते हैं। साथ ही शरीर के सारे तंत्र अनियमित हो जाते है।  इसी तरह की एक समस्या है अरुचि। अरुचि से अभिप्राय भूख के न लगने से है , ये समस्या दिन - प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  भूख न लगने के कारण  आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और इससे कई बीमारियां हमारे शरीर में घर कर जाते हैं। इस रोग को मंदाग्नि के नाम से भी जाना जाता हैं।

हमारे शरीर की अग्नि खाये गये भोजन को पचाने का काम करती है यदि यह अग्निकिसी कारण से मंद पड़ जाये तो भोजन ठीक तरह से नही पचता हैभोजन के ठीक सेनही पचने के कारण शरीर में कितने ही रोग पैदा हो जाते है अनियमित खानपानसे वायु पित्त और कफ़ दूषित हो जाते हैजिसकी वजह से भूख लगनी बंद हो जाती है और अजीर्ण अपच वायु विकार तथा पित्त आदि की शिकायतें आने लगती हैभूखलगनी बंद हो जाती है शरीर टूटने लगता हैस्वाद बिगड जाता हैपेट में भारीपन महसूस होने लगता है

 भूख न लगने के कारण

  • अधिक तला हुआ वसायुक्त खाना फ़ास्ट फ़ूड , पिज्जा इत्यादि आपकी भूख मार देती है।
  • मीठे का बहुत अधिक सेवन करने से भी आपकी भूख धीरे - धीरे कम होने लगती है।
  • गर्म तासीर वाले पेय जैसे कि  चाय , कॉफ़ी भी भूख को दबाने का कार्य करती है।
  • देर तक जागना न सिर्फ अनिद्रा को बुलाता है।  बल्कि अरुचि को बुलाकर आपके शरीर को भी कमजोर बना देता है। आलस भी भूख न लगने का एक बहुत बड़ा कारण हैं।
  • अधिक चिंता , क्रोध , भय और घबराहट के कारण भी यकृत  खराबी के कारण भी भूख नहीं लगती।
  • कब्ज जैसी किसी बीमारी से पीड़ित होना। पेट की कोई बीमारी जैसे गैस आदि का होना।
  • धूम्रपान भी इस समस्या का एक कारण हो सकता हैं।

Home Remedies for Hunger to increase in Hindi,

  • भूख नही लगने पर आधा माशा फ़ूला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दो तीन बार लेने से भूख खुल जाती है।
  • काला नमक चाटने से गैस खारिज होती हैऔर भूख बढती हैयह नमक पेट को भी साफ़ करता है।
  • हरड का चूर्ण सौंठ और गुड के साथ अथवा सेंधे नमक के साथ सेवन करने से मंदाग्नि ठीक होती है।
  • सेंधा नमकहींग अजवायन और त्रिफ़ला का समभाग लेकर कूट पीस कर चूर्णबना लेंइस चूर्ण के बराबर पुराना गुड लेकर सारे चूर्ण के अन्दर मिलादेंऔर छोटी छोटी गोलियां बना लेंरोजाना ताजे पानी से एक या दो गोली लेनाचालू कर देयह गोलियां खाना खाने के बाद ली जाती हैइससे खाना पचेगा भी औरभूख भी बढेगी।
  • हरड को नीब की निबोलियों के साथ लेने से भूख बढती हैऔर शरीर के चर्म रोगों का भी नाश होता है।
  • हरड गुड और सौंठ का चूर्ण बनाकर उसे थोडा थोडा मट्ठे के साथ रोजाना लेने से भूख खुल जाती है।
  • छाछ के रोजाना लेने से मंदाग्नि खत्म हो जाती है।
  • सोंठ का चूर्ण घी में मिलाकर चाटने से और गरम जल खूब पीने से भूख खूब लगती है।
  • रोज भोजन करने से पहले छिली हुई अदरक को सेंधा नमक लगाकर खाने से भूख बढती है।
  • लाल मिर्च को नीबू के रस में चालीस दिन तक खरल करके दो दो रत्ती की गोलियां बना लेंरोज एक गोली खाने से भूख बढती है।
  • गेंहूं के चोकर में सेंधा नमक और अजवायन मिलाकर रोटी बनवायी जायेइससे भूख बहुत बढती है।
  • मोठ की दाल मंदाग्नि और बुखार की नाशक है।
  • डेढ ग्राम सांभर नमक रोज सुबह फ़ांककर पानी पीलेंमंदाग्नि का नामोनिशान मिट जायेगा।
  • पके टमाटर की फ़ांके चूंसते रहने से भूख खुल जाती है।
  • दो छुहारों का गूदा निकाल कर तीन सौ ग्राम दूध में पका लेंछुहारोंका सत निकलने पर दूध को पी लेंइससे खाना भी पचता हैऔर भूख भी लगती है।
  • जीरा सोंठ अजवायन छोटी पीपल और काली मिर्च समभाग में लेंउसमे थोडीसी हींग मिला लेंफ़िर इन सबको खूब बारीक पीस कर चूर्ण बना लेंइस चूर्ण काएक चम्मच भाग छाछ मे मिलाकर रोजाना पीना चालू करेंदो सप्ताह तक लेने सेकैसी भी कब्जियत में फ़ायदा देगा।
  • भोजन के आधा घंटा पूर्व चुकन्दर गाजर टमाटर पत्ता गोभी पालक तथा अन्यहरी साग सब्जियां व फ़लीदार सब्जियों के मिश्रण का रस पीने से भूख बढतीहै।
  • सेब का सेवन करने से भूख भी बढती है और खून भी साफ़ होता है।
  • अजवायन चालीस ग्राम सेंधा नमक दस ग्राम दोनो को कूट पीस कर एक साफ़बोतल में रखलेंइसमे दो ग्राम चूर्ण रोजाना सवेरे फ़ांक कर ऊपर से पानी पीलेंइससे भूख भी बढेगी और वात वाली बीमारियां भी समाप्त होंगी।
  • एक पाव सौंफ़ पानी में भिगो देंफ़िर इस पानी में चौगुनी मिश्री मिलाकर पका लेंइस शरबत को चाटने से भूख बढती है।
  • पकी हुई मीठी इमली के पत्ते सेंधा नमक या काला नमक काली मिर्च और हींग का काढा बनाकर पीने से मंदाग्नि ठीक हो जाती है।
  • जायफ़ल का एक ग्राम चूर्ण शहद के साथ चाटने से जठराग्नि प्रबल होकर मंदाग्नि दूर होती है।
  • सोंफ़ सोंठ और मिश्री सभी को समान भाग लेकर ताजे पानी से रोजाना लेना चाहिये इससे पाचन शक्ति प्रबल होती है।
  • जवाखार और सोंठ का चूर्ण गरम पानी से लेने से मंदाग्नि दूर होती है।
  • लीची को भोजन से पहले लेने से पाचन शक्ति और भूख में बढोत्तरी होती है।
  • अनार भी क्षुधा वर्धक होता हैइसका सेवन करने से भूख बढती है।
  • नीबू का रस रोजाना पानी में मिलाकर पीने से भूख बढती है।
  • आधा गिलास अनन्नास का रस भोजन से पहले पीने से भूख बढती है।
  • तरबूज के बीज की गिरी खाने से भूख बढती है।
  • बील का फ़ल या जूस भी भूख बढाने वाला होता है।
  • इमली की पत्ती की चटनी बनाकर खाने से भूख भी बढती हैऔर खाना भी हजम होता है।
  • सिरका सोंठ काला नमक भुना सुहागा और फ़ूला हींग समभाग मे लेकर मिला लेंरोजाना खाने के बाद भूख बढती है।
  • सूखा पुदीना बडी इलायची सोंठ सौंफ़ गुलाब के फ़ूल धनिया सफ़ेद जीराअनारदाना आलूबुखारा और हरड समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लेंमंदाग्निअवश्य दूर हो जायेगी।
  • एक ग्राम लाल मिर्च को अदरक और नीबू के रस में खरल कर लेंफ़िर इसकीकाली मिर्च के बराबर की गोलिया बना लेंयह गोली चूसने से भूख बढती है।

No comments:
Write comments